Prachin Shri Shitla Mata Mandir Kankhal Haridwar
कनखल में दक्ष मंदिर के समीप शीतला माता का मंदिर स्थित है। राजा दक्ष की पुत्री देवी सती यहां विराजमान बताई जाती हैं। यहां शीतला देवी के नाम से उन्हें पूजा जाता है। शीतला माता को आरोग्यता और एश्वर्य की देवी माना जाता है। इन दिनों मंदिर में माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
कनखल में शीतला माता का मंदिर पैराणिक है। यह माता सती का जन्म स्थान माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवी सती यहां विराजमान हैं। शीतला माता दक्ष प्रजापति की कुलदेवी बताई जाती हैं। शीतला माता की पूजा बच्चों के लिए विशेष फलदाई बताई जाती है। ऐसी मान्यता है कि माता बच्चों के रोग दूर करती हैं। चिकनपॉक्स की बीमारी होने पर लोग अपने बच्चों को लेकर यहां पहुंचते हैं। निसंतान दम्पत्तियों के लिए भी शीतला माता की पूजा विशेष फलदाई बताई जाती है। मंदिर के पंडित राकेश गिरि ने बताया कि शीतला माता को आरोग्यता प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। उनकी पूजा-अर्चना से एश्वर्य की भी प्राप्ति होती है।